पंजाब से कमाल की फिल्म सामने आ रही है। ‘चिड़िया द चम्बा’ नाम की यह फिल्म चार लड़कियों पर आधारित है जिसमें वो अपनी आजादी के लिए लड़ती हैं। इस फिल्म की कहानी बहुत ही दमदार है।
पंजाबी फिल्म के लिए यह बहुत ही अच्छा दौर चल रहा है। अभी हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ आयी, जो पहली वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का व्यापार करने वाली पहली फिल्म बनी। पंजाब में कॉमेडी और ड्रामा को छोड़कर कई और धमाके दार फिल्म बनी हैं।

लेकिन इस बार पंजाबी सिनेमा ने महिलाओं की आवाज पर भी कहानी बनाई है। हाल ही में आयी ‘काली जोट्टा’ फिल्म में अपनी मर्ज़ी से जीने वाली लड़कियों के लिए स्टैंड लेने के लिए बोला इसके बाद एक और कदम आगे की ओर लिए ओर ‘गोड्डे गोड्डे चा’ फिल्म बनी जो की एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें लड़कियों को बारात में जाने के लिए अपने घर के मर्दो से टक्कर लेती दिखाई गई। इन दोनों फिल्म की कतार एक कदम और आगे बढ़ते हुए एक और फिल्म आ रही है जिसकी कहानी काफी दिलचस्प है।
पंजाब के अलावा कई और देश भर के इलाकों में भी ‘चिड़िया द झुंड़’ की कहानी बहुत लोकप्रिय रही है। खासकर लड़कियों की शादी में गाये जाने वाले गीत में चिड़िया की कहानी बार बार आती है। बता दें कि पंजाब में भी लड़कियों कि बिदाई में चिड़िया द चम्बा का प्रयोग होता है। ट्रेडिशनली चिड़िया द चम्बा लड़कियों को माँ के घर से ससुराल भेजने का रिवाज़ होता है यानि एक जंजीर से निकल कर दूसरी जंजीर में बंध जाना। बता दें कि प्रेम सिंह सिद्धू कि फिल्म इस माहौल को बदलने के लिए बनी है।
चिड़िया द चम्बा लड़कियों की कहानी है। इस फिल्म में नज़र आ रही हैं नेहा पवार ,सरण कौर, मेहनाज़ खान, अमायरा दस्तूर। इस फिल्म की कहानी चार लड़कियों की इर्द-गिर्द घूमती है। इनमें से एक लड़की स्पोर्ट में आगे जाती है वही दूसरी लड़की को शहर जाकर अपने सपने पूरे करने थे। इन लड़कियों को अपने अपने सपने देखने के लिए जो भी भुखतान करना पड़ता वो बहुत भयानक होता है।
जहां ‘गोड्डे गोड्डे चा’ और ‘कली जोट्टा’ अपने हक़ के लिए लड़ती है वहीँ दूसरी तरफ मर्दो को चैलेंज करती हैं । चिड़िया द चम्बा फिल्म में लड़कियों की एक गैंग बना लेते है और अपने हक़ की लड़ाई लड़ती हैं। इस बार की फिल्म की थीम कुछ अलग है प्रेम सिंह सिद्धू की फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही है।